UP Politics: समाजवादी पार्टी से निष्कासित गोसाईगंज विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी रहेगी। अभय सिंह पहले भी भाजपा के मंचों पर नजर आ चुके हैं, लेकिन अब वह आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
उन्होंने गोसाईगंज विधानसभा सीट से टिकट पर अपना दावा पेश किया है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जहां से चुनाव लड़ने का निर्देश देगा, वह उसका सम्मान करेंगे।भाजपा में शामिल होने की वजह बताते हुए अभय सिंह ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों, सबका साथ-सबका विकास और गरीबों, मजदूरों, किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण की विचारधारा से प्रभावित हैं।
यह भी पढ़ें: UP Board Exam Date Sheet 2027 Released: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक




