Bareilly सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रहरियों का सम्मान बढ़ाने के साथ उनका मानदेय बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार अब ग्राम प्रहरियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षामित्रों, रसोइयों, किसानों और युवाओं के हित में काम कर रही है।
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह दिन में सपने देखते हैं और 2027 में उन्हें स्थिति का पता चलेगा। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भी उन्होंने सवाल उठाए। अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की जमानत जब्त होने का दावा किया।
यह भी पढ़ें: Azam Khan से जेल में ED की पूछताछ, लखनऊ से पहुंची टीम!



