कच्चा बादाम फेम की Anjali Arora अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें हमेशा अटेंशन मिलता है। लेकिन इस बार वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कॉर्पियो कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।
रविवार शाम गणतंत्र दिवस सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसएसपी विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आकाश की कार को रोका गया और पास की जांच में यह फर्जी निकला।

कोर्ट में पेशी के बाद जेल
फर्जी पास पाए जाने के बाद आकाश को मौके से गिरफ्तार किया गया। सोमवार देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने थार, स्कॉर्पियो, डिफेंडर सहित कई लग्जरी गाड़ियां भी सीज की। कुल चार लोग इस कार्रवाई में हिरासत में लिए गए।

कौन हैं आकाश संसनवाल?
आकाश संसनवाल दिल्ली के थाना किशनगढ़ क्षेत्र के कटवारिया सराय के निवासी हैं। वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल अंजली अरोड़ा के मंगेतर हैं। अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने गाने ‘कच्चा बादाम’ से फेमस हुईं और उन्हें लोग ‘बादाम गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं।
-
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
-
इंस्टाग्राम पर 79.2K फॉलोअर्स
-
अक्सर अंजली अरोड़ा के साथ कंटेंट बनाते हैं
-
पॉलिटिक्स में भी सक्रिय
गिरफ्तारी के बाद आकाश की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया दोनों में चल रही है।

क्या हुआ पूरा मामला?
आकाश संसनवाल पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आकाश स्कॉर्पियो पर पूर्व सांसद का फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रहा था। टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान उन्हें और कुछ अन्य लोगों को रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश और अंजली के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं और उनकी जोड़ी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। मगर इस गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया।
![]()
सोशल मीडिया पर आकाश और अंजलि के कई वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। साल 2022 में आकाश पहली बार सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें अंजलि अरोड़ा के साथ देखा गया। इसके बाद दोनों ने चारधाम यात्रा भी की।

कुछ समय बाद उनकी सगाई की खबरें आईं, लेकिन अंजलि ने इसे सार्वजनिक रूप से नकार दिया। अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। नवंबर 2025 में अंजलि ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें आकाश भी मौजूद थे। पार्टी के दौरान दोनों ने साथ में फोटोशूट भी कराया। आकाश संसनवाल खुद एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां उनके 79 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और अंजलि के साथ उनकी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली GST फ्रॉड: करोड़ों का फर्जी ITC घोटाला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार







