Amit Shah Puducherry Visit: दो दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे अमित शाह, CM रंगासामी ने किया भव्य स्वागत । DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Amit Shah Puducherry Visit : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर तटीय केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहुंच चुके हैं। लोक निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गृह मंत्री का अभिनंदन किया। आर्थिक राजधानी मुंबई में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गृह मंत्री देर रात पुडुचेरी पहुंचे, जहां वे वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठकें करने वाले हैं।

तमिलनाडु में भगवान महादेव के किए दर्शन

पुडुचेरी पहुंचने से ठीक पहले शनिवार शाम गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के प्रसिद्ध तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने भगवान महादेव से देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। इसके अलावा उन्होंने श्री रमणाश्रमम का भी दौरा किया और कहा कि महर्षि रमण की शिक्षाएं मानवता के लिए हमेशा ज्ञान का प्रकाश स्तंभ बनी रहेंगी।

मुंबई में साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं की नई शुरुआत

पुडुचेरी दौरे से पहले मुंबई में गृह मंत्री ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए एक अत्याधुनिक सुरक्षा संचालन केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी सेवा बंडल के अंतर्गत कोर बैंकिंग और इससे जुड़ी आधुनिक सेवाओं की शुरुआत भी की गई। इस खास मौके पर नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NUCFDC) और नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे सहकारी क्षेत्र को डिजिटल और साइबर सुरक्षा में बड़ी मजबूती मिलेगी।

मुंबई में सहकारिता और आर्थिक विकास पर दिया भाषण

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि शहरी सहकारी बैंकों के लिए जिस अंब्रेला संगठन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, वह अब पूरी तरह साकार हो चुका है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पूर्ण मान्यता, पर्याप्त पूंजी और नया कार्यालय मिल गया है। उन्होंने बीएसई के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस स्थान ने करीब एक सदी से भारत के शेयर बाजार की धड़कन बनकर देश की औद्योगिक और आर्थिक नींव को मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 4.77 क्विंटल नकली काली मिर्च सीज | Food Safety Alert। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This