Barabanki: चलती CNG कार में लगी भीषण आग, सेंट्रल लॉक होने से ड्राइवर की जलकर मौत

Barabanki, CNG car

Share This Article

यूपी के Barabanki में सफदरगंज थाना क्षेत्र में सैदनपुर-जमालपुर मार्ग पर हमीदनगर प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को रात करीब 1:30 बजे सीएनजी (CNG) कार में आग लगने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (45) के रूप में की गई है, जो लखनऊ एयरपोर्ट (lucknow airport) से सवारियों को बाराबंकी छोड़कर अपने घर वापस लौट रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। जब सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने मौके पर देखा तो कार पूरी तरह जल चुकी थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

गेट लॉक होने के कारण चालक बाहर नहीं निकल पाया

हादसे के बाद जब सुबह लोग कार के पास पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। केवल कार के अगले हिस्से में हड्डियां जल रही थीं, पुलिस के अनुसार कार में आग करीब 4 घंटे पहले लगी थी, जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि कार में आग लगने के बाद गेट लॉक हो गया, जिस कारण चालक बाहर नहीं निकल सका।

कार के नंबर से हुई चालक की पहचान

पुलिस ने कार के पंजीयन नंबर की मदद से मृतक की पहचान प्यारेपुर निवासी प्रदीप कुमार (45) के रूप में की जिन्होंने कार करीब 4 महीने पहले ही खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, आग बुझाने के बाद जब गेट को खोला गया, तो अंदर से जली हुई हड्डियां मिली। जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि कार में आग लगने के बाद सभी गेट अंदर से लॉक हो गए, जिस कारण मृतक कार से बाहर नहीं निकल सका। हालांकि मामले की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Amethi में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत | Road Accident

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This