UP में निवेश की नई उड़ान: सीएम योगी ने 17 कंपनियों को दिया ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’

Share This Article

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 17 फार्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoC) प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने निवेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश केवल एक व्यावसायिक निर्णय नहीं, बल्कि 25 करोड़ जनता के विश्वास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में सरकार की स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत के कारण उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है। यहां “सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड” की गारंटी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अब पॉलिसी पैरालिसिस से निकलकर पॉलिसी स्टेबिलिटी के दौर में पहुंच चुका है। यूपी में 34 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसी लागू हैं, जो उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही हैं।

युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप का बड़ा प्लेटफॉर्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं और 56 प्रतिशत वर्कफोर्स युवा है। सरकार ने इन युवाओं को स्किल, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी से जोड़कर बाजार की जरूरतों के अनुसार तैयार किया है। उन्होंने कहा कि निवेश से न केवल उद्योग बढ़ रहे हैं बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

औद्योगिक विकास के मजबूत आंकड़े

सीएम योगी ने बताया कि 2017 में जहां प्रदेश में केवल 14 हजार कारखाने थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 32 हजार हो चुकी है। अब तक प्रदेश को 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। आने वाले समय में 7 से 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश और लागू होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में कुल 17 कंपनियों को निवेश के लिए लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किया गया। इनमें बायोजेंटा लाइफसाइंसेज (1250 करोड़), रोमन्स मेडवर्ल्ड (136.89 करोड़), हाईग्लांस लेबोरेट्रीज (120 करोड़), कोटेक हेल्थकेयर (100 करोड़) समेत कई प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े: इकाना में फिर टूटा लखनऊ का सपना: सुपर ओवर में हारी, प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली

स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश न केवल औद्योगिक विकास को गति देगा बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 40 से बढ़कर 83 हो गई है, जिससे प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उत्तर प्रदेश इस विकास यात्रा का प्रमुख हिस्सा बन चुका है। निवेशकों ने भी प्रदेश में भरोसा जताते हुए कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उनका निवेश सुरक्षित और लाभकारी रहेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This