Lucknow: चाइनीज मांझा पकड़ने के लिए पुलिस ने उड़ाया ड्रोन, दो युवक गिरफ्तार

Lucknow

Share This Article

Lucknow: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझा से हुई एक युवक की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। राजधानी में इस खतरनाक मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद से छतों पर सर्च अभियान चलाया। सोमवार को यह अभियान पुराने लखनऊ के चौक इलाके में रूमी गेट चौकी से लेकर आसपास के इलाकों तक चलाया गया

ड्रोन के जरिए पुलिस टीम ने घरों की छतों पर पतंगबाजी करने वालों पर नजर रखी और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Lucknow

हैदरगंज चौराहे से दो युवक गिरफ्तार

इसी क्रम में lucknow के बाजार खाला थाना क्षेत्र के हैदरगंज चौराहे से दो युवकों को चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शदफ पुत्र हैदर अली और अयान खान पुत्र चंदू खान के रूप में हुई है। दोनों युवक lucknow के गोमतीनगर के मलेसेमऊ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों और यातायात पुलिस को जब युवकों पर शक हुआ तो उन्हें बाइक समेत रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से चाइनीज मांझे की रील बरामद हुई, जिसके बाद बाजार खाला पुलिस को सूचना दी गई।

Lucknow

तीसरा आरोपी फरार, जांच जारी

Lucknow के बाजार खाला के SSI सुरेश सिंह के अनुसार, इस मामले में तीन युवक शामिल थे, जिनमें से एक मौके से फरार हो गया। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य संभावित स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने चाइनीज मांझा रखने और उसका इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। SHO ने साफ कहा है कि इस तरह की खतरनाक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त अभियान

चाइनीज मांझा से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा से मौत के मामलों में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और बेचने व इस्तेमाल करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

निगोहां में भी छापेमारी

इसी कड़ी में ACP मोहनलालगंज विकास पांडेय और निगोहां SO अनुज तिवारी ने पुलिस टीम के साथ निगोहां कस्बे में दुकानों पर छापेमारी की। कई स्थानों से संदिग्ध मांझा जब्त किया गया है। जांच में अगर यह चाइनीज मांझा निकला तो संबंधित दुकानदारों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Lucknow

यह भी पढ़े- Lucknow: इटौंजा में गोदाम में विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, गोदाम किया गया सील

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This