Hapur: भाजपा नेता मदन चौहान पर पिस्टल से जानलेवा हमले की कोशिश

Hapur

Share This Article

Hapur: सपा सरकार में मनोरंजन कर मंत्री रह चुके और वर्तमान में भाजपा से जुड़े नेता मदन चौहान पर सोमवार रात शादी समारोह में जाते समय जानलेवा हमले की कोशिश की गई। चार युवकों ने पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया, हालांकि किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी और पूर्व मंत्री बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। वही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पूर्व मंत्री मदन चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूर्व मंत्री के अनुसार, सोमवार रात वह अपने पीए रणधीर, गनर और चालक के साथ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक लग्जरी कार में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्रता की।

Hapur

मदन चौहान का कहना है कि इसी बीच एक युवक उनकी कार के शीशे के पास आया और नजदीक से पिस्टल सटाकर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि या तो पिस्टल के चैंबर में गोली नहीं थी या फिर निशाना चूक गया, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद जब गनर कार से उतरकर चेतावनी देने लगा तो आरोपी युवक अपनी कार में जाकर छिप गए और मौके से फरार हो गए।

Hapur

मामले को लेकर विनीत भटनागर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Azamgarh: लालगंज में अवैध चाइल्ड केयर अस्पताल सील, बच्चे की मौत से हंगामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This