Lucknow: इटौंजा में गोदाम में विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, गोदाम किया गया सील

Share This Article

Lucknow के इटौंजा कस्बे में सोमवार देर रात एक गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा, जहां बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मौजूदगी में सघन जांच की गई। जांच के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थ पाए गए, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।

रात में पुलिस को मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, इटौंजा कस्बे में जुबैर ट्रेडर्स के नाम से जुबैर का एक गोदाम संचालित है। सोमवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि इस गोदाम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा की गई है। सूचना के बाद एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह और इटौंजा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Lucknow

गोदाम के चारों ओर की गई बैरिकेडिंग

सुरक्षा को देखते हुए गोदाम के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। सूचना फैलते ही कस्बे और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद गोदाम को खुलवाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच शुरू की गई।

एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण भी पाया गया है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस टीम दोबारा जांच करेगी और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गोदाम मालिक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ₹2.05 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए यात्री की गिरफ़्तारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This