UP Weather Update : यूपी में बदलेगा मौसम, लखनऊ समेत 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Share This Article

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुबह घर से निकलने वालों को अब कोहरे और कम दृश्यता की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है। दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है। राजधानी लखनऊ में भी ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के बदलते मिजाज के बीच नवंबर के आखिरी सप्ताह में लखनऊ और आसपास के जिलों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसका असर खासतौर पर सुबह और रात के समय महसूस होगा। ऐसे में लोगों को ठंड के साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।

हरदोई रहा यूपी का सबसे ठंडा जिला

प्रदेश के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, कानपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बरेली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री कम होकर 21.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इन आंकड़ों से प्रदेश के कई हिस्सों में बढ़ती ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर और शाहजहांपुर शामिल हैं। इन जिलों में सुबह और रात के समय दृश्यता घटकर 100 से 200 मीटर तक रह सकती है। राजधानी लखनऊ में भी मध्यम कोहरे के चलते दृश्यता करीब 200 मीटर रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। कम दृश्यता के बीच हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह और देर रात यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय धीमी गति रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This