Azamgarh voter list revision: आजमगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जनपद के सभी 4,361 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने कई मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है।
वहीं, 22 नवंबर को भी सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal joins BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी


