CM Yogi News : CM योगी की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, धामी-राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Share This Article

CM Yogi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन

पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचूर गांव में उनका निधन हुआ। सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके अंतिम संस्कार के शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है। पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मां का जाना ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ के प्रति जताई संवेदना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। शोक की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लखनऊ में महिला मोर्चा प्रदेश प्रवास की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: World Children’s Day 2026: बच्चों के अधिकार, सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This