Mann Ki Baat quiz: 139वें एपिसोड के टॉप विनर्स के नाम घोषित, देखिए पूरी लिस्ट

Mann Ki Baat quiz

Share This Article

Mann Ki Baat quiz: अगर आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ को ध्यान से सुनते हैं और उससे जुड़े सवालों के जवाब देते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। नमो एप (Namo App) पर आयोजित मन की बात क्विज (Mann Ki baat quiz) के 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के टॉप 10 लकी विनर्स और टॉप 20 विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इन सभी विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि हमारे टॉप परफॉर्मर्स को दिल से बधाई और हमें इन नामों को साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है।

किन लोगों ने मारी बाजी

इस बार के Mann Ki baat quiz में देश के अलग-अलग राज्यों से लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी सूझबूझ दिखाई। टॉप 10 लकी विनर्स की सूची में गुजरात का दबदबा देखने को मिला, जहां से भवानी सिंह, अमेशचंद्र प्रिंस, दीपक बारोट, भाविन पटेल, चिराग मेहता और सोनल शाह ने अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, राजस्थान से अशोक रावतानी और शिवकांत पांडे, कर्नाटक से वनिता सी पटनाकर और आंध्र प्रदेश के महेश वेमुरु भी इस खास लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Top 20 की सूची में भी दिखी देश की झलक

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट के जरिए टॉप 20 विजेताओं के नाम भी सबके सामने रखे। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की संज्ञा शर्मा, गुजरात के महेश वालिया, नीलेश के. मनिया, अनिरुद्ध जी. पांडेय और उमा महेश्वरी शामिल हैं। वहीं, तेलंगाना से पुप्पाल्ला अरविंद राव, जी प्रदीप कुमार और मनमीत सिंह मदान, महाराष्ट्र से सुरेखा ठोके, श्वेता कोरांगावकर और आशीष शांडिल्य ने बाजी मारी है। इनके साथ ही ओडिशा के डॉ. सुभाष साहू, पश्चिम बंगाल के संदीप मुखर्जी, कर्नाटक के मंजूनाथ के.टी. और हरि प्रसाद एमएस, हिमाचल प्रदेश के अरुण मेहरा, दिल्ली के मनीष चंदेला, तमिलनाडु के डॉ. एस. शेलवंगानेस, केरल के शाजी पुलिक्कल कोचैंमोन और राजस्थान के राजेंद्र मिश्रा का नाम भी इस सूची में है।

अगला मौका कब मिलेगा

इस पहल का सीधा मकसद देश के नागरिकों और खासकर युवाओं को समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों से जोड़ना है। अगर इस बार आपका नाम लिस्ट में नहीं आ पाया है, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी है कि इस क्विज का अगला एडिशन 29 नवंबर को उनके अगले संबोधन के ठीक बाद लाइव होगा। इसलिए तारीख नोट कर लें और अगली बार अपनी किस्मत और जानकारी जरूर आजमाएं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Philippines visit: 2017 के बाद फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, मनीला में रहने वाले भारतीयों के बीच खुशी का माहौल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This