Sultanpur illegal mining attack | सुलतानपुर में राजस्व टीम पर हमला…अवैध खनन रोकने पहुंची थी टीम

Sultanpur illegal mining attack

Share This Article

Sultanpur illegal mining attack: सुलतानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम (revenue team) पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि खनन में संलिप्त लोगों ने नायब तहसीलदार और दो लेखपालों के साथ मारपीट की। हमले में घायल नायब तहसीलदार का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जेसीबी सीज की गई थी, जबकि मंगलवार को एक डंपर कब्जे में लिया गया।

डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन होने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम सदर के सीयूजी फोन पर मिली सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र, दो लेखपाल, गार्ड और खनन विभाग के कर्मचारियों का एक दल मौके पर जांच के लिए रवाना किया गया।

पड़ताल के दौरान वहां अवैध रूप से खनन होता हुआ पकड़ा गया। जब टीम ने कार्रवाई शुरू की, तो मौके पर मौजूद जेसीबी और डंपर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान जब प्रशासनिक अमले ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो अवैध खनन में शामिल लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया।

इस हमले में नायब तहसीलदार और लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के फौरन बाद रात में ही कड़ा एक्शन लेते हुए प्रशासन ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा एक डंपर को सीज करते हुए दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीएम ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Pilibhit visit: श्रीराम कथा समापन समारोह में राम मंदिर विरोधियों और रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों पर साधा निशाना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This