Vande Bharat Sleeper: वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत

Vande Bharat Sleeper

Share This Article

Vande Bharat Sleeper:  शनिवार को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ होने जा रहा है। जिस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दोपहर 3:30 बजे वर्चुअली जुड़ सकते हैं।

रूट और प्रमुख ठहराव

यह नई स्लीपर ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। यह मार्ग प्रमुख शहरी क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ निकटवर्ती जिलों के लिए भी रेल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा, जिससे बड़ी संख्या में यात्री आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

समय सारणी और परिचालन

–वाराणसी से नई दिल्ली: रात 8:50 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 6:10 बजे आगमन।

–नई दिल्ली से वाराणसी: रात 9:40 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 7:10 बजे आगमन।

सुरक्षा और यात्री सुविधाएं

ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यह EN45545 HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों से लैस है और इसमें ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली (TCAS) का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, डिब्बों के छोर पर अग्निरोधी दरवाजे, धुआं और आग की पहचान करने वाली अत्याधुनिक तकनीक, आपातकालीन लाइटें, सीसीटीवी कैमरे तथा इमरजेंसी अलार्म बटन लगाए गए हैं।

यात्रा को आरामदायक और आधुनिक बनाने के लिए दुर्गंधमुक्त वैक्यूम टॉयलेट दिए गए हैं, साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। कोचों में पर्याप्त लगेज स्पेस, एकीकृत BRL, 3-पिन चार्जिंग सॉकेट तथा Type-A व Type-C USB पोर्ट शामिल हैं। प्रथम वातानुकूलित (First AC) श्रेणी के यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, बेहतर संचार और मनोरंजन के लिए एक्सेस पॉइंट नेटवर्क वाला वाई-फाई राउटर और पीएपीआईएस (PAPIS) प्रणाली मौजूद है। लोको पायलट और रेलकर्मियों की सुविधा के लिए ड्राइवर केबिन में वातानुकूलन (AC) तथा एक पृथक शौचालय का प्रावधान भी किया गया है।

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This