National Unity Day 2026: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी पुष्पांजलि, केवड़िया में 400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण

National Unity Day 2026

Share This Article

National Unity Day 2026: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर जाकर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 151वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान पीएम ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य एकता नगर में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाना और स्थानीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है।

400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ने 400 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसके साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उनमें मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रमुख परियोजनाएं:

-सीवेज और जल उपचार संयंत्र

-नर्मदा घाट का उन्नयन

-आईआरसीटीसी (IRCTC) होटल

-रेन फॉरेस्ट और इको-ट्रेल पर्यटन से संबंधित सुविधाएं

इन सभी विकास कार्यों के माध्यम से केवड़िया आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने की योजना है। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित प्रशासन और कई प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

‘रेन फॉरेस्ट’ परियोजना का उद्घाटन और निरीक्षण

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में ‘रेन फॉरेस्ट’ परियोजना का औपचारिक उद्घाटन किया। लोकार्पण के तुरंत बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ इस पूरी परियोजना का निरीक्षण किया और इसकी खास विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस परियोजना को क्षेत्र में पर्यटन के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पीएम ने सरदार पटेल के योगदान का स्मरण किया

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। जिसमें उन्होंने उनकी दूरगामी दृष्टकोण, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रीय एकता के महान योगदान को पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।


यह भी पढ़ें: वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This