UP MLC Election 2026 : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना आज, सात केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती

Share This Article

UP MLC Election 2026 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश में सात मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है।

विधान परिषद चुनाव की मतगणना अलग-अलग जिलों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। लखनऊ में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना रमाबाई रैली स्थल पर अलग-अलग हॉल में कराई जाएगी। वाराणसी में दोनों सीटों की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन में होगी, जबकि आगरा में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति को केंद्र बनाया गया है। मेरठ में स्नातक सीट की मतगणना सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल-ए और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल-बी में होगी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट की गिनती झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में होगी। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट के लिए संजय कम्युनिटी हॉल और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग में व्यवस्था की गई है।

152 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

इन 11 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर तक है। वर्तमान में संबंधित सीटों पर भाजपा के छह, समाजवादी पार्टी के तीन और दो निर्दलीय सदस्य हैं। मतगणना के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन सीटों पर किस प्रत्याशी को जीत मिलती है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Kanpur: CM Yogi ने कानपुर के बिल्हौर और बिठूर को दी 411 करोड़ की सौगात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This