Shardiya Navratri 2026: महानवमी पर CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन

Shardiya Navratri 2026

Share This Article

Shardiya Navratri 2026: सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा का प्रतीक मानकर कुंवारी कन्याओं के चरण पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और विधि-विधान से आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठ में नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्त्व है। सीएम योगी प्रति वर्ष इस पवित्र अनुष्ठान में सम्मिलित होकर माँ भगवती की आराधना करते हैं।

सीएम ने अपने हाथों से कन्याओं को परोसा प्रसाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजन के बाद मंदिर की रसोई में तैयार प्रसाद को कन्याओं एवं बटुकों को खुद अपने हाथों से परोसा। इस पावन अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। अन्न क्षेत्र के भूतल और प्रथम तल पर कन्या भोज का व्यापक प्रबंध किया गया था। सभी कन्याओं और बटुकों को पूरी श्रद्धा के साथ भोजन कराने के पश्चात उन्हें दक्षिणा और उपहार प्रदान किए गए।

महानवमी पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की शांति और समृद्धि की कामना की

नवरात्रि की महानवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से माँ जगदंबा से प्रार्थना करते हुए प्रदेश वासियों के सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता की कामना की।


यह भी पढ़ें: रायपुर में भारतीय महिलाओं का दबदबा, 9वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर जिम्बाब्वे को हराया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This