एमएसएमई फॉर भारत:कन्नौज में मंत्री असीम अरुण बोले, एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़, जीडीपी में 30 फीसदी हिस्सेदारी

Share This Article

03:57 PM, 12-Sep-2025

उद्योगों की सबसे बड़ी समस्या बिजली, सरकार दे ध्यान: जिंदल 

जिंदल जी ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार ने जीएसटी कम की है, लेकिन उद्योगों की सबसे बड़ी समस्या बिजली है। उन्होंने जोर दिया कि अगर बिजली विधिवत और बिना रुकावट के मिलेगी तो निश्चित ही सस्ती लागत में उत्पाद तैयार होंगे। जिंदल जी ने यह भी मांग की कि छोटे शहरों में भी लाइट के इंडस्ट्रियल फीडर कनेक्शन होने चाहिए, ताकि उद्योगों को निर्बाध बिजली मिल सके।

03:54 PM, 12-Sep-2025

फर्रुखाबाद में छपाई उद्योग का बदला स्वरूप, मशीनें बढ़ा रही रोजगार: कपिल साध

फर्रुखाबाद, जिसे छपाई की नगरी के रूप में जाना जाता है, वहां पहले आलू में मार्क बनाकर छपाई की जाती थी। अब इस उद्योग में मशीनों का आगमन हो गया है, जिससे काम में तेजी आई है और रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। यह जानकारी कपिल साध ने दी।

03:34 PM, 12-Sep-2025

कन्नौज में वार्षिक ट्रेड फेयर का प्रस्ताव, MSMEs को नवाचार अपनाने पर जोर

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज में एक वार्षिक ट्रेड फेयर आयोजित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिसका आयोजन नवंबर में होने का अनुमान है। इस फेयर के माध्यम से MSMEs को अपने उत्पादों की नई पैकिंग, ब्रांडिंग और डिजिटलाइजेशन जैसे उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे समय के साथ चल सकें। विशेषज्ञों ने नवाचार को अपनाने पर जोर दिया है, ताकि स्थानीय उद्योग वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

03:14 PM, 12-Sep-2025

MSME का GDP में 30% योगदान, छोटे व्यवसायों को मिल रहा बढ़ावा: मंत्री असीम अरुण

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश की सकल घरेलू उत्पाद में MSME क्षेत्र का 30 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने जोर दिया कि MSME के कारण छोटे व्यवसायियों को बड़े उद्यमियों के साथ बराबरी का अवसर मिल रहा है। असीम अरुण ने आगे कहा कि आज देश के कोने-कोने और छोटे-छोटे शहरों में MSME के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

03:05 PM, 12-Sep-2025

अमर उजाला के आयोजन से उद्योगों के प्रयास आमजन तक पहुंचे: विवेक नारायण मिश्र

अमर उजाला परिवार को धन्यवाद देते हुए विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उद्योगों के प्रयास आमजन तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कन्नौज को “नेचुरल सिटी ऑफ द वर्ल्ड” के रूप में जाना जाता है।

02:56 PM, 12-Sep-2025

कन्नौज का इत्र उद्योग MSME का सफल उदाहरण: पवन त्रिवेदी

कन्नौज। अतर एसोसिएशन, कन्नौज के वक्ता पवन त्रिवेदी ने कहा कि MSME क्षेत्र का अमूल दूध देश में एक बड़ी पहचान बन चुका है। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटे से गांव से शुरू हुआ सीमित लोगों का यह सफर आज एक राष्ट्रीय ब्रांड बन गया है। इसी तरह, उन्होंने कन्नौज के इत्र उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि इसने कई परिवारों को रोज़ी-रोटी दी है और उनका प्रयास आज दुनिया भर में पहुंच रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि कन्नौज का इत्र आज देश की पहचान बन चुका है।

02:48 PM, 12-Sep-2025

परफ्यूम क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू की कई योजनाएं

सरकार ने एमएसएमई योजना के तहत कन्नौज में सुगंध एवं स्वाद विकास केंद्र (एफएफडीसी ), परफ्यूम पार्क (यूपीएसआईडीसी), ओडीओपी, बाजार विकास सहायता योजना शुरू की गई है। इनमें सुगंधको, अजमल परफ्यूम जैसे बड़े ब्रांड निकल कर आए हैं।

02:36 PM, 12-Sep-2025

भारत की सुगंध राजधानी है कन्नौज

भारत में सुगंध और हस्तशिल्प के क्षेत्र में कन्नौज को विशेष स्थान प्राप्त है। यह जिला परफ्यूम, अत्तार, और एसेंशियल ऑयल्स के उत्पादन के लिए जाना जाता है। साथ ही कानपुर से सट्टे होने की वजह से लेदर प्रोडक्ट्स और फुटवियर क्षेत्र में भी कन्नौज की MSME इकाइयों की अहम भूमिका है।

02:30 PM, 12-Sep-2025

क्या है कॉन्क्लेव का उद्देश्य?

इस कॉन्क्लेव में चर्चा का मुख्य फोकस भविष्य की फंडिंग व्यवस्था, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की नई रणनीतियां, उभरती तकनीकें, नवाचारी वित्तीय विकल्प, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी, भारतीय एमएसएमई के वैश्विक विस्तार और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उपाय भी एजेंडा में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर को और मजबूत बनाना है ताकि वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने में सक्षम हो सके। ओडीओपी योजना के जरिए हर जिले के खास उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांड के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

02:17 PM, 12-Sep-2025

स्थानीय अवसर और चुनौतियों को भी तलाशेंगे उद्यमी

कॉन्क्लेव के तृतीय सत्र में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग संघ फर्रुखाबाद के महासचिव कपिल साध, लघु उद्योग भारती कन्नौज के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, लघु उद्योग भारती हरदोई के अध्यक्ष सजीव अग्रवाल एमएसएमई क्षेत्र की समस्याओं जैसे वित्तीय सहायता की कमी, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अवसर, तकनीकी उन्नयन और सरकारी नीतियों में सुधार पर विचार रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This