Mathura: धर्मनगरी गोवर्धन और तहसील मांट नौहझील, बाजना में गुजरात के Vadnagar से शुरू हुई जल,जन और सेवा संकल्प यात्रा मथुरा जनपद में आज दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। संकल्प यात्रा का गोवर्धन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, माँट विधायक राजेश चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

यह यात्रा दो चरणों में मथुरा जनपद में आई, अभियान के तहत वाराणसी (काशी) से गुजरात के वडनगर और वडनगर से वाराणसी के बीच ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ (Seva Sankalp Yatra) निकाली गई है। इस बाइक यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और सेवा यात्री शामिल होकर विभिन्न राज्यों, जिलों और गांवों से गुजर रहे हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागी पवित्र नदियों का जल लेकर पहुंच रहे हैं तथा विभिन्न पड़ावों पर सामाजिक व सेवा कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sultanpur में स्कूल परिसर में double murder, हेडमास्टर और पत्नी की हत्या से सनसनी | DD News Uttar Pradesh


