Meerut: Ganga expressway के किनारे बनेगा औद्योगिक गलियारा, मेरठ में राज्यमंत्री Jaswant Saini का बड़ा ऐलान

Meerut, Ganga expressway, jaswant saini

Share This Article

Meerut में वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 81वीं वार्षिक आम सभा, चैंबर भवन, बेगम बाजार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga expressway) के किनारे जल्द औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा, जहां नियमानुसार व्यापारियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

Meerut

सभा में 2026-29 के लिए चैंबर की 11 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। उद्यमियों ने एमएसएमई नीति (MSME) में सुधार, भू-उपयोग नियमों के सरलीकरण, लीज-होल्ड औद्योगिक भूखंडों को फ्री-होल्ड करने और कॉरिडोर में 500 से 1,000 वर्गमीटर के छोटे भूखंड उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही श्रम कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन और बिजली विभाग में सिंगल-विंडो व्यवस्था की मांग उठी। सैनी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Sultanpur में स्कूल परिसर में double murder, हेडमास्टर और पत्नी की हत्या से सनसनी | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This