जापान के नागोया स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में खेले जा रहे Asian games 2026 से भारत के लिए बड़ी खबर आई है। भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह (Gulveer Singh) ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (silver medal) अपने नाम किया। इस सफलता के साथ ही वह इस कठिन स्पर्धा में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
अंतिम लैप्स में दिखाई तेजी और पक्का किया पदक
गुलवीर ने 25 लैप वाली इस चुनौतीपूर्ण रेस को 28:29.38 के समय में पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। पूरी रेस के दौरान वह बढ़त बनाने वाले धावकों के करीब बने रहे। जब आखिरी 2,000 मीटर की दौड़ बाकी थी, तब उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई। अंतिम लैप में बहरीन के दो धावकों के बीच से जगह बनाते हुए उन्होंने अपनी जगह पक्की की और सिल्वर मेडल जीता।
इससे पहले गुलवीर ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस बार बहरीन के बिरहानु बालेव ने 28:27.51 का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, जो गुलवीर से महज 1.87 सेकंड आगे रहे। वहीं बहरीन के ही अल्बर्ट किप्टू को कांस्य पदक मिला। चीन के वांग वेनजी 28:38.14 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। गुलवीर का यह लगातार दूसरा पदक भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व की बात है।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: महिलाओं के शॉट पुट में जीता कांस्य पदक, भारत को दिलाया एक और मेडल


