Prayagraj में MNNIT (Motilal Nehru National Institute of Technology) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अगली पीढ़ी के नेटवर्क और परिनियोजन योग्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा संस्करण शुरू हो गया है। 3 दिवसीय सम्मेलन 24 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन मुख्य अतिथि IIIT भोपाल के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन में एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, 5G-6G, आईओटी और बुद्धिमान नेटवर्क पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर है। सम्मेलन में चयनित 136 शोधपत्रों की प्रस्तुतियों के लिए 27 तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। शोधार्थियों और विशेषज्ञों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों पर मंथन का मंच मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Varanasi Ganga Cleanliness Campaign: बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटी Namami Gange और नगर निगम की टीमें
यह भी पढ़ें: Jhansi-Agra Cantt Express: Mathura तक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल


