Asian Games 2026 Indian Shooting Team: Skeet mixed event में परिनाज और अनंतजीत ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026 Indian Shooting Team, Skeet mixed event

Share This Article

Asian Games 2026 Indian Shooting Team: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 (Asian games 2026) में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए शूटिंग में एक और मेडल अपने नाम किया है। परिनाज धालीवाल (Parinaaz Dhaliwal) और अनंतजीत सिंह (Anantjeet Singh Naruka) की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में 15वां पदक डाला।

ब्रांन्ज मेडल मुकाबले में 44 का स्कोर

हालांकि भारतीय जोड़ी से स्वर्ण पदक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कांटे की टक्कर के बाद उन्हें ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। परिनाज और अनंतजीत ने क्वालीफिकेशन दौर में 138 का स्कोर बनाकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 44 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में चीन ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।

अनंतजीत और परिनाज का यह इस टूर्नामेंट में दूसरा पदक है। इससे पहले अनंतजीत ने पुरुष स्कीट टीम और परिनाज ने महिला स्कीट टीम के साथ कांस्य पदक जीता था। स्कीट स्पर्धा में भारत का यह कुल तीसरा पदक है।

शूटिंग में अब तक का मिला-जुला सफर

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों की शुरुआत काफी अच्छी रही है। भारत ने पहला पदक महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता था, जहां इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता।

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने भारत को एक और सिल्वर मेडल दिलाया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश की पदक तालिका में और इजाफा किया।

हालांकि 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को थोड़ी निराशा हाथ लगी। मेडल की मुख्य दावेदार मानी जा रही मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। इसके बावजूद भारतीय निशानेबाजों का ओवरऑल प्रदर्शन अब तक काफी संतुलित और सराहनीय रहा है।

यह भी पढ़ें: Naorem Roshibina Devi: रजत पदक जीतने पर PM Modi ने दी बधाई, बोले- लगातार 3 एशियाई खेलों में पदक जीतना बड़ी उपलब्धि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This