Ghazipur में विनीत राय (Vineet Rai) हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सदर कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से पकड़ा। आरोपी करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया कोडरताल का रहने वाला है और वर्तमान में गौसाबाद की कालीधाम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, 30 मई 2026 को बिंदू होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या हुई थी।
आरोपी के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Bijnor की विदुर हर्बल टी को BRICS सम्मेलन में मिली पहचान | DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: Saharanpur में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ | DD News Uttar Pradesh







