Kannauj में लगातार हो रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राज्य मंत्री Asim Arun ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने धीरा ताल, DFO कार्यालय के पास जलभराव और मानपुर की ओर से आने वाले जलमार्ग का जायजा लिया। धीरा ताल से रेलवे लाइन के पार अस्थायी पाइपलाइन बिछाकर पंप चलाया जा रहा है, जिससे जलस्तर करीब एक फीट कम हुआ है। मंत्री ने पानी को सामान्य स्तर तक लाने के निर्देश दिए। साथ ही चोक हुए जलमार्ग की तत्काल सफाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। वहीं, उन्होंने AI से मुख्यमंत्री की मीम बनाने पर आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।
यह भी पढ़ें: Allahabad High Court News: Codeine cough syrup मामले में बड़ा फैसला…14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Trust CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अयोध्या में हुआ फैसला







