Lucknow में बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के साथ 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश भी बैठक में मौजूद रहे।
मायावती ने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का जायजा लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई।
मायावती ने पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों और अलग-अलग क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने पर भी मंथन किया गया।
यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी की ‘पाती’! सत्य, धर्म और लोकमंगल का संदेश | CM Yogi on Janmashtami







