Nepal floods: Gandak नदी के जलस्तर में कमी से राहत, Kushinagar-Maharajganj के गांवों पर मंडरा रहा था बाढ़ का खतरा हुआ कम

Nepal floods, Gandak नदी

Share This Article

Nepal floods: नेपाल में आई तबाही के बाद यूपी में मंडराते हुआ बाढ़ का खतरा, यूपी के कुशीनगर जनपद और महराजगंज जनपद के कुछ गांव गंडक नदी के किनारे बसे हुए हैं जिनमे बाढ़ का खतरा लगातार बना रहता है। गंडक बैराज से कल शाम से रात तक करीब 1 लाख 82 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया था।

जिसके बाद नदी का पानी आसपास के गांवों के किनारे तक पहुंच गया था। हालांकि अब प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। सुबह गंडक नदी का जलस्तर कम हुआ है और पानी का डिस्चार्ज घटकर करीब 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है। जलस्तर में आई इस कमी के बाद फिलहाल बाढ़ का खतरा कुछ कम होता नजर आ रहा है।

लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है और पूरे इलाके में अलर्ट जारी रखा गया है। कुशीनगर और महराजगंज के नदी किनारे बसे गांवों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासनिक अमला हालात पर लगातार निगरानी कर रहा है। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी की ‘पाती’! सत्य, धर्म और लोकमंगल का संदेश | CM Yogi on Janmashtami

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This