Ankit Baliyan Murder: अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस एक्शन | 2 एनकाउंटर में ढेर, 2 की तलाश तेज

Ankit Baliyan Murder

Share This Article

Ankit Baliyan Murder: अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो शार्प शूटर आज सुबह-सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए। औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित को ढेर कर दिया।

दोनों बदमाशों को गोगी गैंग का शूटर बताया जा रहा है और दोनों Sonipat के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। आज सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे।

इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों को घेर लिया। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: PM Modi kyrgyzstan visit: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और Bishkek में भव्य स्वागत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This