Kannauj: रसोइयों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ₹3000 मानदेय और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज | DD News UP

Kannauj

Share This Article

Kannauj में प्रेसवार्ता के दौरान समाज कल्याण मंत्री Asim Arun ने रसोइया बहनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय 2,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने स्कूलों को बदनाम करने के लिए बच्चों का कथित रूप से इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाने वालों को चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि कमियों के खिलाफ आवाज उठाना अधिकार है, लेकिन साजिश के तहत व्यवस्था को बदनाम करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Amroha में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित, मंत्री Gulab Devi ने रसोइयों को कार्ड बांटे

यह भी पढ़ें: Shahjahanpur: योगी सरकार का रसोइयों को तोहफा, ₹2 लाख बीमा और ₹5 लाख कैशलेस इलाज | DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This