उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है और मुख्यमंत्री ने रसोइयों को चार बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने रसोइयों से बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और उन्हें मातृत्व भाव से खिलाने की अपील की। कार्यक्रम में एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव सहित अधिकारी और रसोइए मौजूद रहे।
बाद में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की और कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण कर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Shahjahanpur: योगी सरकार का रसोइयों को तोहफा, ₹2 लाख बीमा और ₹5 लाख कैशलेस इलाज | DD News UP
यह भी पढ़ें: Kanpur News : कानपुर में खोया मिलावट पर बड़ा एक्शन, 4.30 कुंतल खोया नष्ट | DD News UP







