Ayodhya News : राम मंदिर चंदा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान, अयोध्या में विपक्ष पर साधा निशाना | DD News Uttar Pradesh 

Share This Article

Ayodhya News : अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि राम मंदिर के चंदा चोरी की बात करने वाले असल में सनातन संस्कृति पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग बाबरी के भक्त हैं, वे कभी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते और श्रद्धालुओं को ऐसे कालनेमियों को सही समय पर पहचानने की सामर्थ्य विकसित करनी होगी।

त्रेता युग जैसी भव्यता की ओर लौट रही है आज की अयोध्या

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के ऐतिहासिक और भौतिक बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था। राम की पैड़ी और सरयू के घाट बदहाली के शिकार थे। लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या त्रेता युग की स्मृति कराती है और अब वास्तव में लगता है कि अयोध्या अपनी मूल पहचान में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सप्तपुरियों में प्रथम पुरी होने के कारण अयोध्या का विकास आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भौतिक—हर दृष्टिकोण से विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।

संतों के तप और संघर्ष से मिला ऐतिहासिक मान-सम्मान

अपने संबोधन में सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में संतों के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विपरीत और कठिन परिस्थितियों में संतों द्वारा किए गए तप, साधना और संघर्ष का ही सुखद परिणाम है कि आज पूरे विश्व में अयोध्या का नाम सुनते ही संतों और रामभक्तों को गर्व और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए यह एक दौर की त्रासदी रही कि जब श्रीराम का राजतिलक होना चाहिए था, तब उन्हें वनवास सहना पड़ा था, लेकिन आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं।

साध्वी ऋतंभरा ने दिया तीन प्रमुख संकल्पों को पूरा करने का संदेश

कार्यक्रम में मौजूद साध्वी ऋतंभरा ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ हमारे तीन प्रमुख संकल्प हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं और रामभक्तों का आह्वान किया कि जब हम इन संकल्पों को मन में लेकर पूरी एकजुटता से आगे बढ़ेंगे, तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और काशी में नंदी की तपस्या भी जल्द पूरी होगी।

READ MORE : पीएम मोदी ने बंटवारे का दर्द सहने वालों को किया नमन | DD News Uttar Pradesh 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This