Ayodhya पहुंचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने पूरा बाजार ब्लॉक में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लिया। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी किया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और कई महिलाएं 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Thakurdwara, Moradabad News: मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक, 12 लोग घायल | DD News UP
यह भी पढ़ें: Sambhal में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर: 5 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त, मचा हड़कंप!







