UP Election 2027: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर हर चुनावी पार्टी ने लगभग लगभग अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं| इस संदर्भ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
साथ विभागीय समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर कहा राहुल गांधी चाहे प्रयागराज आये चाहे देश के किसी भी कोने में जाए उनके आने और जाने से देश की जनता और युवाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
देश के युवा, महिला, गरीब और देश की जनता कांग्रेस का सच जान रही है। पूरे देश और प्रदेश में योगी मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है सबका साथ सबका विकास का ध्येय मानकर भाजपा कार्य कर रही है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
कांवड़ियों को लेकर मौलाना रशीद की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह के घटिया बयान देने वाले लोगों की बातों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: Barabanki News: बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ और कटान से फसलें तबाह | DD News Uttar Pradesh







