PM Modi Instagram Video Record: 30 करोड़ व्यूज के साथ पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, युवाओं का जताया आभार

PM Modi Instagram Video Record

Share This Article

PM Modi Instagram Video Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने social media पर एक नया वीडियो शेयर करके देश के युवाओं और जेन-जी का शुक्रिया अदा किया है। यह नया संदेश उनके पिछले वीडियो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद आया है। गुरुवार को पोस्ट किया गया उनका वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया गया और इसने महज 24 घंटों में देखने वालों की तादाद के मामले में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

युवाओं के नाम प्रधानमंत्री का खास संदेश

शुक्रवार रात लगभग 11 बजे instagram पर शेयर किए गए इस नए वीडियो में PM Modi ने युवाओं के प्रति अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देर रात उन्हें लोगों से जुड़ने का अवसर मिला और जिस तरह से युवाओं ने उनके विचारों पर अपनी राय और सकारात्मक सुझाव दिए हैं, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवाओं के साथ उनका यह जुड़ाव आगे भी इसी तरह बना रहेगा।

30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया पिछला वीडियो

गुरुवार को जारी किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने खासतौर पर छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से बात की थी। देखते ही देखते इस वीडियो को 30.6 करोड़ (306 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने अपने विचार और सुझाव कमेंट्स में लिखे हैं। युवाओं से मिले इस सीधे जुड़ाव ने सोशल मीडिया पर एक नया माहौल बना दिया है।

PM Modi के instagram फॉलोअर्स की संख्या में भारी उछाल

इस वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगभग 10 लाख नए लोग जुड़ गए। पीएम मोदी instagram फॉलोअर्स की संख्या के मामले में पहले से ही काफी आगे रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वे इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के इकलौते राजनेता हैं।

आईशोस्पीड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

इस नए वीडियो संदेश ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर आईशोस्पीड रिकॉर्ड चर्चा में था, जब उनकी फीफा विश्व कप रील को 24 घंटे में 30 करोड़ व्यूज मिले थे। पीएम मोदी के इस वीडियो ने 30.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाकर उस आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: Kusha LRSAM missile: DRDO ने किया ‘स्वदेशी S-400’ का सफल परीक्षण, जानिए कितना मजबूत हुआ देश का सुरक्षा कवच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This