Devshayani Ashadhi Ekadashi पर PM Modi ने दी शुभकामनाएं, जानिए नेताओं के संदेश

Devshayani Ashadhi Ekadashi

Share This Article

Devshayani Ashadhi Ekadashi : देशभर में आज आषाढ़ी यानी देवशयनी एकादशी का पावन पर्व बड़ी ही श्रद्धा और भावना के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन से भगवान श्रीहरि विष्णु अगले चार महीनों के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। इस विशेष अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास संदेश

इस पावन मौके पर PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आषाढ़ी एकादशी का यह शुभ दिन हम सभी को भक्ति, करुणा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान विट्ठल का आशीर्वाद समाज में खुशहाली और मेलजोल लेकर आए। समाज के हर व्यक्ति की भलाई और सम्मान के लिए लगातार काम करने का हमारा संकल्प और भी मज़बूत हो – भगवान विट्ठल के चरणों में हमारी यही प्रार्थना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सुख-शांति की कामना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा कि भगवान विष्णु की कृपा हर इंसान पर बनी रहे। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। साथ ही यह दिन हमें सदाचार और दूसरों की सेवा करने के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करे।

नितिन गडकरी और जेपी नड्डा के विचार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भगवान विट्ठल से सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक धार्मिक श्लोक साझा करते हुए लोगों को चातुर्मास के शुभारंभ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समय आध्यात्मिक उन्नति और मन की शांति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This