Amroha 3 sisters wedding: उत्तर प्रदेश के Amroha जिले में एक अजीबोगरीब शादी का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। यहां तीन बहनों ने एक ही युवक को अपना जीवनसाथी चुना, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से viral हो गया। शादी की वीडियो सामने आते ही कुछ स्थानीय संगठनों और लोगों ने इस पर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच तीनों बहनें अपने पति के साथ पहले थाने और फिर क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचीं और अपना पक्ष स्पष्ट किया।
सीओ ऑफिस पहुंचीं तीनों बहनें, दिया कड़ा बयान
मामले ने जब तूल पकड़ा, तो गुरुवार को तीनों बहनें (three sisters) और उनका पति पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुए। उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि वे सभी बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे को अच्छी तरह समझती हैं।
युवतियों का कहना था कि उन्होंने अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुना है। अब समाज या दुनिया उनके इस फैसले को सही समझे या गलत, इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। अपनी बात को सही ठहराने के लिए युवतियों ने पौराणिक कथाओं और इतिहास के राजा-महाराजाओं का उदाहरण भी दिया।
अलग होने के डर से लिया एक ही जीवनसाथी चुनने का फैसला
बहनों ने पुलिस को बताया कि वे बचपन से ही एक-दूसरे से बेहद लगाव रखती हैं। जब परिजनों ने सबसे बड़ी बहन के लिए शादी का रिश्ता तलाशना शुरू किया, तो तीनों को एक-दूसरे से दूर होने का डर सताने लगा।
इसी डर के कारण उन्होंने तय किया कि वे अलग-अलग शादी करने के बजाय किसी एक ही युवक को अपना पति चुनेंगी। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी गांव के एक फोटोग्राफर युवक से शादी कर ली।
परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
घटना की मीडिया कवरेज के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जांच के लिए पहले लड़कियों के गांव और फिर लड़के के गांव पहुंचा। अधिकारियों ने दोनों परिवारों से बातचीत की।
जब पुलिस ने परिजनों से शिकायत दर्ज कराने (तहरीर देने) के बारे में पूछा, तो परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से साफ मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि वे इस मामले में कोई कानूनी पछड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के बालिग होने और किसी पक्ष से लिखित शिकायत न मिलने के कारण फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Neet paper leak: CM Dhami ने पेपर लीक पर PM के फैसले का किया स्वागत, बताया छात्रों के हित में कदम







