Women’s T20 World Cup: Danni Wyatt Hodge का धमाकेदार शतक, baby rock सेलिब्रेशन से जीता सबका दिल। DD News UP

Danni Wyatt Hodge

Share This Article

Women's T20 World Cup: क्रिकेट के मैदान से एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। इंग्लैंड की दिग्गज सलामी बल्लेबाज Danni Wyatt Hodge ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में रनों की बरसात करते हुए एक यादगार शतकीय पारी खेली। व्याट के बल्ले से 62 गेंदों में नाबाद 105 रनों की विस्फोटक पारी निकली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक शानदार छक्का लगाया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाली दुनिया की सातवीं और इंग्लैंड की सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

Danni Wyatt Hodge

Danni Wyatt ने बेटी के लिए जश्न मनाया

यह शतक व्याट के लिए सिर्फ खेल के लिहाज से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बेहद भावुक और खास था। दरअसल, पिछले महीने 20 मई को ही उनकी पार्टनर जॉर्जी वायट-हॉज ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने डेजी जेम्स व्याट हॉज रखा है। जब व्याट ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंदों पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया, तो डेनियल व्याट ने बेटी के लिए जश्न मनाया। उन्होंने मैदान पर अपने बल्ले को गोद में बच्चे की तरह लेकर हिलाया, जिसे खेल की दुनिया में ‘बेबी रॉक सेलिब्रेशन’ कहा जाता है।

Danni Wyatt Hodge

अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ बनीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

इस पारी के साथ व्याट ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 35 साल और 52 दिन की उम्र में शतक जड़कर वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाली किसी भी फुल-मेंबर टीम की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की कप्तान Chamari Athapaththu के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में 34 साल 164 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

Danni Wyatt Hodge

इंग्लैंड को 87 रनों से जीत मिली

मेजबान इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट का आगाज बेहद शानदार तरीके से किया है। एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रनों से जीत मिली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 219/1 खड़ा किया। जवाब में 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम दबाव नहीं झेल सकी और 132 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

डैनी वायट हॉज की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उन्होंने यह साबित कर दिया कि जीवन के बड़े बदलावों के बीच भी खेल के प्रति उनका समर्पण और पैशन कितना मजबूत है। इस धमाकेदार शुरुआत से इंग्लैंड ने साफ कर दिया है कि वे इस बार कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें: Jaspal Rana death news: खेल जगत में शोक की लहर, दिग्गज निशानेबाज Jaspal Rana का 49 वर्ष की उम्र में निधन। DD News UP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This