World cup 2027 schedule: जानिए 14 टीमों के इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल और नया फॉर्मेट

World cup 2027 schedule

Share This Article

World cup 2027 schedule: गुरुवार को आईसीसी (ICC) वनडे विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 50 ओवर का यह वनडे विश्व कप 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी जिनके बीच 57 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप 2027 में मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में तीनों देशों के 12 वेन्यू में खेले जाएंगे।

मैच के प्रारूप में बदलाव करते हुए 3 चरणों में बांटा गया है

विश्व कप 2027 के प्रारूप में विशेष बदलाव करते हुए 14 टीमों के टूर्नामेंट को सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें सुपर सीरीज, ग्रुप चरण और सुपर-7 शामिल हैं। जिसके लिए टीम को फाइनल खेलने के लिए अलग-अलग चरणों में कई मुकाबलों से गुजरना पड़ेगा।

टीमों को 2 ग्रप में बांटा गया

विश्व कप का पहला चरण सुपर सीरीज के आधार पर होगा, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को विंडहोक से होगी। जहां सबसे निचली रैंकिंग वाली 3 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप चरण में पहुंच जाएगी। ग्रुप A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर A हैं, वहीं ग्रुप B में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर B को रखा गया है। जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 6 टीमें अपने ग्रुप की बाकी 5 टीमों के साथ मुकाबला करेंगी, जिसके बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी।

इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को सुपर-7 में जगह मिलेगी, जिसके साथ कुल 7 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी।

सुपर-7 का मुकाबला होगा सबसे अहम

विश्व कप 2027 के प्रारूप में बदलाव के बाद मुकाबले को तीन चरणों में बांटा गया हैं, जिसमें सुपर-7 की अंक तालिका में अच्छा प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जहां पहले स्थान वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान वाली टीम के साथ होगा, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद टीम का मुकाबला तीसरे स्थान वाली टीम के साथ होगा। जिसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के दावेदार होंगे।

हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है, जिससे बारिश या अन्य कारणों से मैच निर्धारित दिन पूरा नहीं होने पर अगले दिन पूरा कराया जा सके।

यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर में बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 लोगों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This