Bihar के Buxar जिले से एक ऐसी अनोखी चोरी की खबर आ रही है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। चोर अक्सर पैसे, गहने या गाड़ियां चुराते हैं, लेकिन बक्सर के डुमरांव शहर में चोरों ने पूरा का पूरा मोबाइल टावर ही गायब कर दिया। जी हां, रिहायशी इलाके के बीचों-बीच खड़ा 132 फीट ऊंचा टावर और भारी-भरकम जनरेटर रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया और किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी।
आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा और कैसे हुआ इस अनोखी चोरी का खुलासा।
जब कंपनी के कर्मचारी पहुंचे, तो जमीन मिली खाली
यह पूरा मामला डुमरांव शहर के वार्ड नंबर 18 का है। यहां काफी समय से जीटीएल कंपनी का एक mobile tower चोरी होने की बात तब सामने आई, जब कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी इसकी मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जिस जगह पर विशालकाय टावर खड़ा होना चाहिए था, वहां सिर्फ खाली जमीन थी। टावर के साथ-साथ वहां रखा 15 केवी का जनरेटर और लाखों रुपये के दूसरे कीमती उपकरण भी गायब थे।
![]()
किराया विवाद या सोची-समझी साजिश?
घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत जमीन मालिक हरिनाथ यादव से संपर्क किया। पता चला है कि कंपनी और जमीन मालिक के बीच 12 साल का एग्रीमेंट हुआ था, जो साल 2022 में ही खत्म हो चुका था। इकरारनामा खत्म होने के बाद कंपनी ने जमीन का बकाया किराया नहीं चुकाया था, जिसके लिए जमीन मालिक ने उन्हें चार बार लीगल नोटिस भी भेजा था। हालांकि, जमीन मालिक का कहना है कि उन्हें टावर गायब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इस मामले पर Buxar पुलिस के मुख्यालय डीएसपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डुमरांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर के बैजनाथ ओझा की शिकायत पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह मामला किराए के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है, और पुलिस को जमीन मालिक की भूमिका पर भी थोड़ा संदेह है।
![]()
इतने ऊंचे और भारी लोहे के ढांचे को बिना किसी क्रेन, गैस कटर और ट्रक के गायब नहीं किया जा सकता। शहर के बीचों-बीच हुई डुमरांव चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस रहस्यमयी चोरी का पर्दाफाश कब तक कर पाती है।
यह भी पढ़ें: UP-MP ATS big action: Saharanpur से ISI का संदिग्ध Naeem गिरफ्तार। DD News UP
