Yuzvendra Chahal joins BJP: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC मोर्चा की कार्यकारी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय टीम में बड़े स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशों के तहत की गई ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
इस कड़ी में BJP ने 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए हैं साथ ही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों के पदों पर भी नई नियुक्तियां की हैं। नई लिस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा तथा बिहार से अर्जुन सहनी को सौंपी गई है।
इसके अलावा दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय मंत्री पदों पर गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी वराथराजन, झारखंड से संजीव कुमार, हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कडागंची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2026: काशी की देव दीपावली को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी, दशाश्वमेध घाट जगमगाएगा 51 हजार दीपों से







