दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी से अहम मुलाकात, राजनीतिक हलचल तेज

दिल्ली

Share This Article

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 5 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अहम दौरे पर पहुंचे। उनके इस दौरे को उत्तर प्रदेश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी सुबह करीब 11:30 बजे दिल्ली पहुंचे, जहां पहुंचते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े 12 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष मुलाकात की। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में एक टैबलेट और मुख्यमंत्री योगी के हाथ में एक फाइल देखी गई, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का संकेत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी साझा की है।

यूपी सीएम की ये मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें यूपी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति जैसे मुद्दों के चर्चा की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनके बीच यह मुलाकात और भी अहम हो जाती है।

दिल्ली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की एक विशेष रेप्लिका भेंट की। यह रेप्लिका गुलाबी मीनाकारी कला से निर्मित है और पूरी तरह चांदी से बनी हुई है। इसे सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश की विरासत और पहचान को दर्शाती है।

दिल्ली

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम और भी व्यस्त रहा। जानकारी के मुताबिक, वे आज शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात करने वाले हैं।

यह दौरा उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों की भूमिका तैयार कर सकता है। प्रदेश संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्षों में फेरबदल और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।

इसके साथ ही बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। राज्य में चल रही विकास योजनाओं, निवेश, कानून-व्यवस्था और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं।

यह भी पढे़ – मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This