Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर वाराणसी में सपा नेताओं ने उड़ाई ‘पीडीए’ लिखी पतंग, सियासी संदेश की रही चर्चा

Share This Article

वाराणसी में मकर संक्रांति के पर्व पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सियासी संदेश के साथ पतंगबाजी की। रविदास घाट पर ‘पीडीए’ लिखा संदेश लिए पतंग उड़ाई गई, जिसे लेकर दिनभर लोगों के बीच चर्चा बनी रही।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने बताया कि पीडीए को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जो सोच है, उसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष पतंग तैयार कराई गई। उन्होंने बताया कि इस पीडीए पतंग को सबसे पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया गया था, जिसे उन्होंने सराहा और अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका संदेश पूरे प्रदेश में साझा किया।

प्रदीप यादव के अनुसार, अखिलेश यादव के निर्देश पर मकर संक्रांति के अवसर पर बनारस में कार्यकर्ताओं के बीच पीडीए पतंग का वितरण किया गया और इसे आकाश में उड़ाकर राजनीतिक संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पहल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच पार्टी की रणनीति और विचारधारा को मजबूती से रखने का प्रतीक है।

खास बात यह रही कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पीडीए पतंग की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस पतंग पर लिखा संदेश — “बदलने को सरकार पीडीए है तैयार” — घाट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This