Varanasi के बाबतपुर में महिला सशक्तीकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 10,000 कामकाजी महिलाओं और महिला शक्ति को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समेत सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर CM Yogi ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के बदलते सामाजिक-आर्थिक योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विकास के अवसर और सुरक्षा मिलने से वे घर की चौखट से निकलकर अवसरों और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
उत्तर प्रदेश में महिलाएं आज घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, स्वयं सहायता समूह और सार्वजनिक जीवन में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। बाबतपुर में 10 हजार महिलाओं के लिए आठ ब्लॉक बनाए गए थे। कार्यक्रम को महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कौन-कौन सी महिलाएं हुईं सम्मानित? CM Yogi ने महिला सशक्तीकरण को लेकर क्या संदेश दिया? देखिए वाराणसी से पूरी रिपोर्ट। 👇







