America ने Venezuela के तेल टैंकर को जब्त कर बढ़ाया तनाव, मादुरो ने की संयुक्त राष्ट्र से अपील

Venezuela

Share This Article

America और Venezuela के बीच तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला के एक और तेल टैंकर को जब्त कर लिया है, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और अधिक गहरा गया है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला की घेराबंदी करने के एलान के बाद उठाया गया है। इससे पहले,अमेरिका ने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को भी जब्त कर लिया था।

Trump का Venezuela की घेराबंदी का एलान     

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका ने वेनेजुएला के व्यापारिक जहाजों को जब्त करने की ताजा कार्रवाई की है, जो अमेरिकी सुरक्षा बलों के समन्वय से की गई। 10 दिसंबर को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त किया था, और अब एक और व्यापारिक जहाज को अपने कब्जे में लिया है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने रविवार (21 दिसंबर) को जानकारी दी कि अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला के तट के पास एक और तेल टैंकर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह साझा किया कि 20 दिसंबर की तड़के, अमेरिकी तटरक्षक बल ने रक्षा विभाग की मदद से उस तेल टैंकर को जब्त किया, जो पहले वेनेजुएला के पानी में खड़ा हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही वेनेजुएला की घेराबंदी करने और वहां से आने-जाने वाले सभी तेल टैंकरों को रोकने का एलान किया था। ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव डालते हुए कहा कि उनके सत्ता में रहने के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

Trump ने Venezuela के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का किया था एलान 

ट्रंप ने वेनेजुएला की मादुरो सरकार पर कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई थी, जिसमें तेल टैंकरों की आवाजाही को पूरी तरह से रोकना शामिल था। इसके तहत अमेरिका ने पहले ही वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त किया था, और अब इस ताजा कदम से मादुरो सरकार पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है।

अमेरिका की तरफ से यह कार्रवाई 2007 में हुए एक विवाद के बाद की गई है, जब वेनेजुएला ने अमेरिकी तेल कंपनियों की संपत्तियां जब्त कर ली थीं। ट्रंप ने हाल ही में इन संपत्तियों की वापसी की मांग की थी, जिसके बाद अमेरिका ने वेनेजुएला की घेराबंदी और उस पर दबाव बनाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : PM Modi ने असम में 10,601 करोड़ रुपये के उर्वरक प्लांट की आधारशिला रखी, असम को विकास की नई दिशा

मादुरो का संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील 

वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने संयुक्त राष्ट्र से अमेरिका की घेराबंदी को समाप्त करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है, ताकि स्थिति और न बिगड़े और युद्ध का खतरा न पैदा हो।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This