UPPCL का बड़ा तोहफा: जुलाई में 4.43% कम आएगा आपका बिजली बिल, जानिए इस राहत की वजह

UPPCL

Share This Article

UPPCL का बड़ा तोहफा: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और चिलचिलाती गर्मी में भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। इस बार जुलाई के महीने में आपका बिजली का बिल थोड़ा कम आने वाला है। जी हां, सरकार की तरफ से राज्य के उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत दी गई है, जिससे सीधे आपकी जेब का खर्च कम होगा।

जुलाई में कम आएगा आपका बिजली का बिल

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जुलाई महीने के लिए बिजली दरों में कटौती करने का फैसला किया है। इस नए बदलाव के बाद उपभोक्ताओं का बिजली बिल 4.43 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। राहत की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका फायदा किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि राज्य के सभी कैटेगरी के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा, चाहे वह घरेलू कनेक्शन हो या कमर्शियल।

UPPCL

क्या है UPPCL FPPAS कटौती का कारण?

अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक यह बिल कम कैसे हो रहा है। दरअसल, ऐसा ‘फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज’ यानी FPPAS के निगेटिव होने की वजह से हुआ है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्ररीसिटी रेगुलेटरी कमीशन (UPERC) के नियमों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में बिजली खरीद की वास्तविक लागत तय लागत से कम रही। अप्रैल में बिजली की वास्तविक औसत लागत 4.78 रुपये प्रति यूनिट थी, जबकि मंजूर लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट थी। इसी वजह से कुल 358.31 करोड़ रुपये का एक नेगेटिव एडजस्टमेंट तैयार हुआ, जिसे अब जुलाई के बिल में एडजस्ट करके उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। पिछले 15 महीनों में यह उपभोक्ताओं को मिलने वाला सबसे बड़ा मासिक फायदा है।

यह भी पढ़ें: UP weather alert: लू से मिलेगी राहत, आंधी और बिजली गिरने से भारी नुकसान

देखा जाए तो महंगाई के इस दौर में बिजली बिल में करीब साढ़े चार प्रतिशत की यह कमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों परिवारों के लिए एक सुखद अहसास है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी बिजली कंपनियों के कामकाज में ऐसी ही पारदर्शिता बनी रहेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलता रहेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This