कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस Upasana Singh ने Deepak Qazir पर लगाए बदतमीजी और मारपीट के आरोप

Deepak Qazir

Share This Article

उपासना सिंह ने टीवी इंडस्ट्री के सीनियर अभिनेता दीपक काजिर पर बदतमीजी और हाथापाई जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उपासना सिंह, जो द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकी हैं, ने यह आरोप एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद लगाए।

यह पूरा मामला एक इवेंट से जुड़ा है, जहां उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। इस घटना का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ।

इवेंट में उस समय उपासना सिंह माइक पर संबोधित कर रही थीं और उनके साथ सीनियर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन भी मंच पर मौजूद थीं। इसी दौरान दीपक काजिर ने तेज आवाज में बोलते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उपासना सिंह ने नाराजगी जताई और कहा कि वह अभी अपनी बात रख रही हैं। जवाब में दीपक काजिर ने कथित तौर पर कहा कि वह नहीं बोलेंगी, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Deepak Qazir

इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद के दौरान माइक को लेकर भी खींचतान देखी गई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराने की कोशिश की। झड़प के बाद कई लोग दीपक काजिर को शांत कराते नजर आए।

इवेंट के दौरान उपासना सिंह ने यह भी कहा कि वह CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हैं, जिस पर दीपक काजिर ने खुद को संगठन का पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बताया। इस पर एक्ट्रेस ने तीखे अंदाज़ में “था” कहकर जवाब दिया।

इसके बाद उपासना सिंह ने कैमरे की ओर देखते हुए आरोप लगाया कि दीपक काजिर ने मौके पर मौजूद विकास वर्मा के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि अभिनेता उनसे अभद्र भाषा में बात कर रहे थे और “तू कौन है” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

Deepak Qazir

हालांकि दीपक काजिर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह किसी के साथ बदतमीजी नहीं कर रहे थे। फिलहाल इस पूरे विवाद की असली वजह और इस मामले में किसी कानूनी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि दीपक काजिर इन दिनों कलर्स टीवी के चर्चित शो सहर होने को है में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह कसौटी जिंदगी की, कहानी घर घर की, तेनाली रामा जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

टीवी के अलावा दीपक काजिर ने फिल्मों परदेस, साथिया, सलाम-ए-इश्क सहित कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This