उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट: कोहरे में कमी, ठंड से राहत; 22 जनवरी से बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

Share This Article

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी घने कोहरे में कमी आने के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह राहत फिलहाल बनी रहेगी। हालांकि आगामी दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और 22 जनवरी से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी बारिश की शुरुआत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होगी। इसके बाद 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में बदलाव और आसमान साफ होने के कारण सोमवार रात पश्चिमी और मध्यवर्ती उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटों तक यह गिरावट जारी रह सकती है।

पूर्वांचल में तापमान रहेगा सामान्य के आसपास

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वांचल में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान सामान्य के आसपास या सामान्य से अधिक बना रह सकता है। कोहरे में आई कमी के चलते ठंड से मिली राहत आगे भी जारी रहने की संभावना है। यही कारण है कि फिलहाल प्रदेश में शीतलहर जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं।

22-23 जनवरी को फिर बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 22 जनवरी को शुरू होने वाली यह बारिश कई दिनों तक छिटपुट रूप से चल सकती है। इसके कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

फिलहाल नहीं बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत बनी रहेगी। हालांकि 24 और 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद यह सामान्य से ऊपर ही बना रहने की संभावना है।

जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • बरेली: 7.5 डिग्री

  • नजीबाबाद: 7.8 डिग्री

  • बाराबंकी: 8 डिग्री

  • कानपुर: 8 डिग्री

  • लखनऊ: न्यूनतम 10.8 डिग्री, अधिकतम 25.4 डिग्री

राजधानी लखनऊ में कोहरे में कमी के साथ दिन में धूप खिली रहने से ठंड का असर काफी कम रहा।

यह भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना पर कैबिनेट का बड़ा फैसला! कामगारों की पेंशन सुरक्षित, MSMEs से बढ़ेंगे करोड़ों रोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This