UP Police SI final result: अगर आपने भी उत्तर प्रदेश में खाकी पहनने का सपना देखा है और यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2020-21 की प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती का सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आए इस परिणाम में कुल 203 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिससे कई परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
203 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
इस पूरक परिणाम के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पीडीएफ फॉर्मेट में चयन सूची जारी की है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बार एसआई सिविल पुलिस के पदों पर 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के 3 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। जिन उम्मीदवारों ने इस लंबी चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यह परिणाम कई युवाओं के लिए एक बड़ी राहत बनकर आया है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अपना परिणाम देखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्टेटस जान सकते हैं:
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट से जुड़े नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार एसआई सिविल पुलिस या पीएसी प्लाटून कमांडर की चयन सूची वाली पीडीएफ फाइल खोलें।
-
फाइल खुलने के बाद सर्च विकल्प का उपयोग करके अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
अगर आपका नंबर सूची में है, तो आप चयन प्रक्रिया में सफल मानए जाएंगे। भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।
DV, PST और PET में शामिल हुए अभ्यर्थियों की डिटेल
इस पूरी प्रक्रिया तक पहुंचना आसान नहीं था। बोर्ड के नियमों और हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, प्रभावित 138 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया गया था। इनमें से कुछ अनुपस्थित रहे, जबकि बाकियों ने इसे पास किया। इसके बाद पहले से पास उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 278 उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद यह अंतिम परिणाम तैयार हुआ है।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh में प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले, वाराणसी-कानपुर मंडलायुक्त बदले







