UP-Japan Partnership: Lucknow में आज जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे का तीसरा दिन है। यूपी-जापान साझेदारी को नई दिशा देने के लिए यह दिन काफी खास माना जा रहा है। दिन की शुरुआत एक बेहद सहज माहौल में हुई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत और जापान से आए स्कूली बच्चों से मुलाकात की।
CM Yogi ने बच्चों के साथ बातचीत की, उन्हें चॉकलेट बांटी और उनके साथ खुशी-खुशी सेल्फी भी ली। इस सांस्कृतिक और शैक्षणिक संवाद का मकसद दोनों देशों की युवा पीढ़ी के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेक्टोरल सेशन
इस खास मुलाकात के बाद लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। दिनभर चलने वाले चार अलग-अलग सेक्टोरल सेशन में उद्योग, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, MSME और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर बातचीत तय की गई है।
इन बैठकों में यूपी सरकार जापानी प्रतिनिधिमंडल के सामने राज्य की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को रखेगी। मकसद सिर्फ औपचारिक मुलाकात तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला आर्थिक ढांचा तैयार करना है। शाम के समापन सत्र को सीएम योगी आदित्यनाथ खुद संबोधित करेंगे।







